विधायक अशोक गोयल देवराहा के नेतृत्व में गुरुद्वारा नानक प्याऊ चौक पर विरोध प्रदर्शन

गुरुओं से संबंधित कथित टिप्पणी के मामले में माफी की मांग : अशोक गोयल देवराहा दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी की नेता

Table of Contents

गुरुओं से संबंधित कथित टिप्पणी के मामले में माफी की मांग : अशोक गोयल देवराहा

दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी द्वारा गुरुओं से संबंधित दिए गए कथित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक गोयल देवराहा के नेतृत्व में गुरुद्वारा नानक प्याऊ चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर अपनी बात रखी और संबंधित नेताओं से माफी की मांग की। कार्यक्रम में निगम पार्षद रेनू अग्रवाल, सुशील जोंटी, सरदार कुलदीप सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, कपिल नागर, कुलदीप सिंह चौधरी, हरीश असडी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि गुरुओं का देश की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा में विशेष स्थान है और उनसे जुड़ी किसी भी टिप्पणी को लेकर समाज में संवेदनशीलता रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर सार्वजनिक मंचों पर विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पारदर्शिता आवश्यक है और जांच के माध्यम से तथ्य सामने आने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण या माफी दिया जाना उचित होगा ताकि समाज में बनी असमंजस की स्थिति दूर हो सके।

गोयल ने कहा कि जब तक इस विषय पर संतोषजनक स्पष्टीकरण सामने नहीं आता, तब तक भाजपा अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST