इंडिया A1 न्यूज़ द्वारा एंटरप्रेन्योर्स कॉन्क्लेव और क्रिएटर्स/ बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली के इंडिया गेट के पास स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में इंडिया ए1 न्यूज़ द्वारा आयोजित एंटरप्रेन्योर्स कॉन्क्लेव और क्रिएटर्स/ बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड

Table of Contents

नई दिल्ली। दिल्ली के इंडिया गेट के पास स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में इंडिया ए1 न्यूज़ द्वारा आयोजित एंटरप्रेन्योर्स कॉन्क्लेव और क्रिएटर्स/ बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से आएं एंटरप्रेन्योर्स और क्रिएटर्स को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिल्ली एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन सत्या शर्मा ने सभी को प्रतिभाओं को अवार्ड से सम्मानित किया I यह कार्यक्रम उन व्यवसाय मालिकों और क्रिएटर्स की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बहुत ही शानदार काम किया है। इंडिया ए1 न्यूज़ ने ऐसे खास प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सत्या शर्मा ने कहा ‘मैं सभी अवार्ड से सम्मानित होने वाले विजेताओं को बधाई देती हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। साथ ही इंडिया ए1 न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर इन चीफ विनय सिंह को ऐसे कार्यक्रम करके सबका हौसला बढ़ाने के लिए सराहना करती हूं’। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने सभी अवार्ड विजेताओं को शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि शिल्पा कटरेला
आईएसीसी की वाइस प्रेसिडेंट ने सभी को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रतिभाओं में राणा रणजीत सिंह,चन्द्रशेखर जोशी मोहम्मद अफनान,गिरीश कुमार शर्मा, निशांत कौशिक,हितेश उपडे,अधिवक्ता राजेश्वरी,रचना भाटी बैसला,डॉ अवनीश राही,अकांश गर्ग ,उजित कुमार सिंह,जूही सिंह,चिराग अग्रवाल,श्रीरंग कांबल,अमरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. अवधूत महाराज,नरेंद्र सिंह भकुनी,डॉ. बलविंदर ,डॉ.मृणाल संजीवनी,वर्षा वर्मा,वीरेंद्र कुमार,करुणा शंकर त्रिवेदी,डॉ. गोविंद कुलकर्णी,अनिल चौधरी, प्रेमलता दुबे,दिव्या शर्मा,गुलशन सैफी,अंशु साहू और कई अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अयोजक इंडिया ए1 न्यूज के प्रबंध संपादक विनय सिंह ने कहा, सभी अवार्ड विजेताओं को चैनल की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक वेब बिजनेस टेक और डायल फॉर एक्सपर्ट के डायरेक्टर राणा रणजीत सिंह ने कहा, ऐसे कार्यक्रम से हमें उत्साह और हौसला मिलता है,मैं सभी अवार्ड विजेताओं को बधाई देता हूं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST