राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर वसंत कुंज में हिन्दू जागरण कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली के वसंत कुंज एन्क्लेव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिन्दू जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Table of Contents

नई दिल्ली के वसंत कुंज एन्क्लेव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिन्दू जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को मजबूत करते हुए भारतीय सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी के विचारों और आचरण से जोड़ना, सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना तथा राष्ट्र भावना को जागृत करना रहा।

कार्यक्रम में करीब 300 लोगों ने भाग लिया। हिन्दू मंच की प्रांतीय टोली में लगभग 50 वर्षों से सेवारत नागेन्द्र जी ने अपने संबोधन में हिन्दुत्व और भारतीय संस्कृति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और समाज में एकता तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया।

इस अवसर पर वसंत कुंज एन्क्लेव बी ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष मनोज आर्य, स्थानीय पार्षद बिजेंद्र सहरावत, अधिवक्ता बलजीत सहरावत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रभारी राजकुमार त्यागी और डॉ. सुमित के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रभक्ति गीत-संगीत और भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। मंच संचालन सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय योग गुरु सत्य नारायण यादव ने किया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तिकरण जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST