ये आम बजट देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर ले जाने वाला बजट है : श्री अशोक गोयल देवराहा, विधायक

दिल्ली : भारत के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा जारी किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 को देश भर में सराहना मिल रही है।इसी क्रम

Table of Contents

दिल्ली : भारत के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा जारी किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 को देश भर में सराहना मिल रही है।
इसी क्रम में मॉडल टाउन विधानसभा के विधायक श्री अशोक गोयल देवराहा ने अपने व्यक्तव्य में कहा है कि ये आम बजट देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर ले जाने वाला बजट है।
उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का हार्दिक स्वागत करते हुए इसे देशहित, जनहित और विकासोन्मुखी सोच का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को आर्थिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से समावेशी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है।
श्री अशोक गोयल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस बजट के माध्यम से गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों सभी वर्गों की आकांक्षाओं को प्राथमिकता दी है। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को सशक्त रूप से दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण और गंभीर रोगों हेतु सस्ती दवाइयां तथा ”देशभर में आयुर्वेद संस्थान स्थापित किये जाने वा आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाना जैसी घोषणाएं इस बात का उदाहरण है कि यह कदम समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, जैसे सड़क, रेल, आवास, ऊर्जा और डिजिटल सुविधाओं पर ज़ोर देने से न केवल आर्थिक गतिविधियाँ तेज़ होंगी बल्कि रोज़गार के व्यापक अवसर भी सृजित होंगे बल्कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
श्री गोयल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और स्वरोज़गार को प्रोत्साहन देने वाले कदम भी देश को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाएंगे क्योंकि यह बजट केवल वित्तीय प्रावधानों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि आम नागरिक के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है।
उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट 2026–27 से भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊँचाइयों को छुएगी और देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर और तेज़ी से अग्रसर होगा।
अंत में उन्होंने केंद्रीय सरकार और वित्त मंत्री को इस जनकल्याणकारी, दूरदर्शी और संतुलित बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST