मॉडल टाउन विधानसभा के लालबाग क्षेत्र में ‘अटल कैंटीन’ का उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक अशोक गोयल ने स्थानीय निवासियों के साथ बैठकर किया भोजन दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में

Table of Contents

कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक अशोक गोयल ने स्थानीय निवासियों के साथ बैठकर किया भोजन

दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मॉडल टाउन विधानसभा के विधायक अशोक गोयल के अथक प्रयासों से आज लालबाग क्षेत्र में ‘अटल कैंटीन’ का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कैंटीन का उद्घाटन किया और स्थानीय निवासियों के साथ बैठकर भोजन भी किया, इस दौरान विधायक अशोक गोयल, स्थानीय निगम पार्षद सुशील जोंटी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे और मनजिंदर सिंह सिरसा के आगमन पर उनका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री सिरसा ने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा “दिल्ली देश की राजधानी है, लोगों ने अपने वोट से यहाँ एक ऐसी सरकार बनाई जो दिल्ली के विकास और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन गरीब और मेहनतकश वर्ग के सम्मान से जुड़ा संकल्प है।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा “हमने चुनाव के समय वादा किया था कि पाँच रुपये में भरपेट भोजन देंगे और आज लालबाग में भी यह वादा पूरा हुआ है, केवल पाँच रुपये में इतना स्वादिष्ट, इतना साफ-सुथरा भोजन, इतनी अच्छी व्यवस्था यह अपने आप में पूरे देश के लिए एक मिसाल है।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की कार्यशैली की सराहना करते हुए श्री सिरसा ने कहा “रेखा गुप्ता आपकी बेटी, आपकी बहन के रूप में मुख्यमंत्री बनी हैं, जो गरीब का, जरूरतमंद का और उनके रोजगार की चिंता करती है, जरूरतमंद को भोजन मिले, मुफ्त इलाज मिले, बच्चों को बेहतर स्कूल मिले, इसी दिशा में सरकार निरंतर काम कर रही है।
राशन कार्ड के मुद्दे पर भी श्री सिरसा ने स्पष्ट आश्वासन देते हुए कहा “मैं आपको आश्वासन देकर जाता हूं कि आपके विधायक अशोक गोयल जी के माध्यम से जो भी वास्तविक जरूरतमंदों की जानकारी आएगी उन्हें हर हाल में राशन उपलब्ध करवाया जाएगा और जरूरतमंदों के नए राशन कार्ड भी बनाए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक अशोक गोयल ने कहा कि अटल कैंटीन का उद्देश्य आमजन, श्रमिकों, विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुविधा उपलब्ध कराना है और ये उद्देश्य दिल्ली की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री आदरणीय रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में निरंतर साकार कर रही है।
श्री अशोक गोयल ने कहा कि लाल बाग क्षेत्र में स्थापित यह कैंटीन गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और अटल कैंटीन जैसी योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का माध्यम हैं

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST