नोएडा में आकार ले रही फिल्म सिटी, गुलमोहर प्रतिभा प्रबंधन बना नई प्रतिभाओं का मंच


मुंबई की तर्ज पर अब नोएडा में भी फिल्म सिटी का सपना धीरे-धीरे हकीकत बनता नजर आ रहा है। इसी दिशा में नॉएडा सैक्टर 137 स्थित गुलमोहर टैलेंट मैनजमेंटअपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए उभरते कलाकारों को नया मंच दे रहा है। अब बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए युवाओं को सिर्फ मुंबई का रुख नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि नोएडा में ही ग्लैमर जगत से जुड़ने के अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
गुलमोहर टैलेंट मैनजमेंट लंबे समय से कई नामी हस्तियों और चर्चित अभियानों के साथ कार्य करता आ रहा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में भी संस्था ने अपनी एक सकारात्मक छवि बनाई है। हाल ही में आयोजित संवाद कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक उजित कुमार सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य एक पारिवारिक वातावरण में कार्य करते हुए नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है, खासकर महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घर से कार्य करने जैसी सुविधाओं के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर दिल्ली के पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने गुलमोहर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का काम करने का तरीका और दी जा रही सुविधाएं वाकई सराहनीय हैं। गुलमोहर का जो तरीका है वाकई वह अपने आप में अनूठा है। वहीं, चांदनी चौक महिला मोर्चा की अध्यक्षा गीता सक्सेना ने भी गुलमोहर की सोच और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की।
गुलमोहर प्रतिभा प्रबंधन का दावा है कि यहां जुड़ने वाले कलाकारों को न सिर्फ एक मौका मिलता है, बल्कि उन्हें लगातार काम और सही मार्गदर्शन भी दिया जाता है, जिससे वे अपने बॉलीवुड के सपनों को साकार कर सकें।