मजलिस पार्क में विकास कार्यों में तेज़ी: निगम पार्षद नेहा अग्रवाल ने टीम के साथ किया सड़क निर्माण का निरीक्षण

नई दिल्ली, 31 जनवरी 2026वार्ड 14, धीरपुर से निगम पार्षद श्रीमति नेहा प्रदीप अग्रवाल ने आज मजलिस पार्क की गली नंबर 4 में निर्माणाधीन सड़क

Table of Contents

नई दिल्ली, 31 जनवरी 2026
वार्ड 14, धीरपुर से निगम पार्षद श्रीमति नेहा प्रदीप अग्रवाल ने आज मजलिस पार्क की गली नंबर 4 में निर्माणाधीन सड़क का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान MCD के आला अधिकारियों सहित क्षेत्र की प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
तकनीकी समीक्षा और अधिकारियों को निर्देश:
निरीक्षण के दौरान MCD विभाग के JE (Works) श्री रवि गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। पार्षद नेहा अग्रवाल ने उनके साथ सड़क की गुणवत्ता और निर्माण सामग्री की जांच की। पार्षद ने स्पष्ट किया कि, “इस सड़क के लिए फंड पहले ही पास हो चुका था और टेंडर की प्रक्रिया भी पूर्ण थी, लेकिन दिल्ली में GRAP लागू होने के कारण निर्माण कार्य में अनिवार्य रूप से विलंब हुआ। साथ ही, मकानों के बाहर बने रैंप को तोड़ने या न तोड़ने के संशय ने भी काम की गति को थोड़ा धीमा किया, जिसे आज आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है।”
सामाजिक संस्थाओं और निवासियों की सहभागिता:
निरीक्षण के दौरान RWA अध्यक्ष श्री सुभाष दीक्षित, पदाधिकारी सुरेंदर चौधरी और संदीप तुली के साथ-साथ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री जगदीश गर्ग भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सभी ने पार्षद के समक्ष निर्माण कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
क्षेत्र के सम्मानित निवासी विनेश कंसल, आलोक गुप्ता, बेअंत सिंह, राधे श्याम बिंदल, सतीश गुप्ता, मास्टर चेतराम, राम बिलास गुप्ता, हरी ओम अग्रवाल, सुरेंदर बंसल आदि ने भी पार्षद के साथ संवाद किया और विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष प्रीति राजपूत और पार्षद प्रतिनिधि (आम आदमी पार्टी) दीपक गर्ग ने भी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में सहयोग दिया।
5 दिनों का अल्टीमेटम और भव्य उद्घाटन:
नेहा अग्रवाल ने अधिकारियों और ठेकेदार को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 5 दिनों के भीतर सड़क का नवनिर्माण कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने घोषणा की कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही इसका विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
नेहा अग्रवाल ने अंत में कहा, “जनता की सुविधा ही मेरा एकमात्र संकल्प है। रुकावटें आई थीं, लेकिन अब काम दोगुनी गति से पूरा होगा।”

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST