तरनतारन में ड्रग तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

इस मौके पर एसएसपी तरनतारन सुरेंद्र लांबा ने बताया कि मेवा सिंह लंबे समय से ड्रग तस्करी गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ

Table of Contents

इस मौके पर एसएसपी तरनतारन सुरेंद्र लांबा ने बताया कि मेवा सिंह लंबे समय से ड्रग तस्करी गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन सिटी पट्टी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मकान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था, जिस कारण उसे गिराया गया है।

तरनतारन से गुरविंदर सिंह काहलवां
जिला प्रशासन तरनतारन ने पुलिस की मदद से पट्टी शहर के वार्ड नंबर 02 में ड्रग तस्करी के आरोपित मेवा सिंह, पुत्र मुख्तार सिंह के अवैध रूप से बने मकान को जेसीबी मशीन से गिरा दिया। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई सरकारी जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस स्टेशन सिटी पट्टी क्षेत्र में रहने वाले मेवा सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। जिला प्रशासन ने तरनतारन पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उसके मकान को ध्वस्त किया।

इस मौके पर एसएसपी तरनतारन सुरेंद्र लांबा ने बताया कि मेवा सिंह लंबे समय से ड्रग तस्करी गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन सिटी पट्टी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मकान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था, जिस कारण उसे गिराया गया है।

कार्रवाई के दौरान एसपी इन्वेस्टिगेशन रिपुतपन सिंह, डीएसपी एनडीपीएस जगबीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और अवैध रूप से अर्जित या निर्मित संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ड्रग्स के नेटवर्क को तोड़ने और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। मामले से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST