किचन में जाने से महिलाओं को हो सकता है गंभीर खतरा, अगर चूल्हे के फ्लैम के रंग पर नहीं दिया ध्यान

क्या आपके भी गैस बर्नर की लौ का कलर नीले से चेंज होकर पीला-नारंगी हो चुका है तो सतर्क हो जाएं क्योंकि यह आपकी सेहत

किचन में जाने से महिलाओं को हो सकता है गंभीर खतरा, अगर चूल्हे के फ्लैम के रंग पर नहीं दिया ध्यान

Table of Contents

क्या आपके भी गैस बर्नर की लौ का कलर नीले से चेंज होकर पीला-नारंगी हो चुका है तो सतर्क हो जाएं क्योंकि यह आपकी सेहत को कई सारे नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते पीली-नारंगी लौ का क्या मतलब है और इसे ठीक करने के उपाय।

अगर आप अपनी मां-बहन और बीवी की हेल्थ को लेकर चिंतित रहते हैं तो आपको अपने किचन का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ये हर उस व्यक्ति के लिए जरूरी खबर है जो चूल्हे पर खाना बनाता है। क्योंकि इसमें हम एक ऐसी जानकारी शेयर करने जा रहे हैं, जिस पर आमतौर पर लोगों का ध्यान नहीं जाता है।

आपने देखा होगा कि कभी-कभी आपके गैस बर्नर की फ्लैम यानी लौ पीली या ऑरेंज कलर की जलने लगती है, जो कि आमतौर पर नीले कलर की होती है। अगर आपके भी गैस उपकरण की लौ का रंग नीले से बदलकर पीला या नारंगी हो गया है तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

जी हां, फ्लैम का कलर भी आपके गैस बर्नर के बारे में बहुत कुछ बता सकता है बस जरूरी है कि वक्त रहते ही आप इन संकेतों पर ध्यान दें। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा का कहना है कि पीला या ऑरेंज फ्लैम अस्थमा या अन्य सांस संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है। आइए जानते हैं गैस की लौ का रंग बदलने की वजह और इससे होने वाले नुकसानों के बारे में।

गैस बर्नर की लौ किस कलर की होनी चाहिए?

किचन में जाने से महिलाओं को हो सकता है गंभीर खतरा, अगर चूल्हे के फ्लैम के रंग पर नहीं दिया ध्यान

आमतौर पर आपके बर्नर की लौ का रंग नीला होना चाहिए। यह कलर दर्शाता है कि आपका एलपीजी उपकरण सही ढंग से काम कर रहा है और गैस को साफ और कुशलता से जला रहा है। लेकिन अगर इसका रंग पीला-ऑरेंज हो जाता है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि गैस ठीक से नहीं जल रही है। ये रंग दिखते ही आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

पीली या नारंगी लौ का क्या मतलब है?

किचन में जाने से महिलाओं को हो सकता है गंभीर खतरा, अगर चूल्हे के फ्लैम के रंग पर नहीं दिया ध्यान

पीली या नारंगी लौ का मतलब है कि गैस पूरी तरह से नहीं जल रही है, जो न केवल ईंधन बर्बाद करती है बल्कि खतरनाक भी साबित हो सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि जब आप पीली या ऑरेंज फ्लैम देखते हैं तो समझ जाएं कि गैस ठीक से नहीं जल रही है और यह एक हानिकारक रासायनिक गैस छोड़ रही है, जो कि कार्बन मोनोऑक्साइड है। यह विशेष रूप से घर के अंदर खतरनाक होती है।

क्या हो सकते हैं नुकसान

किचन में जाने से महिलाओं को हो सकता है गंभीर खतरा, अगर चूल्हे के फ्लैम के रंग पर नहीं दिया ध्यान

गैस बर्नर के लौ का कलर चेंज होना कोई आम बात नहीं है बल्कि यह कई स्वास्थ्य जोखिमों के विकास की वजह बन सकता है। जी हां, किरण कुकरेजा ने अपने फॉलोअर्स और नेटिजन्स को बताया कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस आपकी या आपके प्रियजनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है, जिससे अस्थमा, सांस लेने में समस्या, सिरदर्द और यहां तक कि आंखों की समस्याएं भी हो सकती हैं।

कैसे करें समस्या को फिक्स?

किचन में जाने से महिलाओं को हो सकता है गंभीर खतरा, अगर चूल्हे के फ्लैम के रंग पर नहीं दिया ध्यान

जब भी आप अपने गैस बर्नर की लौ को पीला या नारंगी जलता देखें तो इस समस्या का तुरंत समाधान करें ताकि इससे आपको या किसी अन्य परिवार के सदस्य को कोई नुकसान न पहुंचे। फ्लैम को सही करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने एक सरल उपाय भी साझा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह बर्नर को साफ करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

बर्नर कैसे साफ करें

किचन में जाने से महिलाओं को हो सकता है गंभीर खतरा, अगर चूल्हे के फ्लैम के रंग पर नहीं दिया ध्यान

बता दें गंदे बर्नर अक्सर गैस के प्रवाह को ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे लौ का रंग प्रभावित हो सकता है। इसलिए समय-समय पर इन्हें साफ करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
1- सबसे पहले गैस को बंद कर दें और बर्नर ठंडा होने पर उसे निकाल लें।
2- इस पर बेकिंग सोडा छिड़कें और ब्रश की सहायता से रगड़कर अच्छे से साफ करें।
3- धोने के बाद इसे वापस गैस पर फिट कर दें। इससे लौ का कलर वापस नीला हो जाएगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST