ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी पति विपिन के बाद अब उसकी मां दयावती को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दया अपने घायल बेटे से मिलने जिम्स अस्पताल पहुंची थी, जहां से उसे हिरासत में लिया गया।
2 of 5
– फोटो : अमर उजाला
जिम्स अस्पताल से हुई गिरफ्तारी
#WATCH | Greater Noida dowry murder case | The deceased’s mother-in-law has also been arrested.
Victim’s husband, Vipin Bhati, accused of murdering his wife, Nikki, over dowry demands, was arrested earlier after getting injured in a police encounter
(Video Source: Greater… https://t.co/7ehENvOKUI pic.twitter.com/9kHOVydy8m
— ANI (@ANI) August 24, 2025
3 of 5
– फोटो : X @ANI
मुठभेड़ में घायल हुआ था आरोपी विपिन
बता दें कि इससे पहले रविवार को सिरसा चौराहे के पास पुलिस और विपिन के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
4 of 5
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दहेज हत्या का गंभीर आरोप
विपिन पर अपनी पत्नी निक्की की हत्या का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दहेज की मांग और घरेलू विवाद को लेकर निक्की पर लगातार दबाव डालता था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी।
5 of 5
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की सख्त कार्रवाई