दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में छात्रों के बैठने के लिए 1580 डुअल डेस्क,शिक्षकों के लिए 763 कुर्सी एवं मेज तथा कक्षाओं के लिए 1036 पंखे एवं 1887 एल ई डी लाइट देने के लिए हार्दिक धन्यवाद: महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह

बच्चे समाज का प्रतिबिंब, उन्हें अच्छे संस्कार देना हमारा कर्तव्य: महापौर, सरदार राजा इकबाल सिंह दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों से पढ़े छात्र कम उमर

Table of Contents

बच्चे समाज का प्रतिबिंब, उन्हें अच्छे संस्कार देना हमारा कर्तव्य: महापौर, सरदार राजा इकबाल सिंह

दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों से पढ़े छात्र कम उमर में ही संघर्ष करना सीख जाते हैं, यही संघर्ष उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है: महापौर, सरदार राजा इकबाल सिंह

दिल्ली के माननीय महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने आज इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन ( आई आर एफ सी) के सहयोग से शिक्षित भारत, विकसित भारत पहल के अंतर्गत सिविल लाइंस क्षेत्र के निगम विद्यालयों को 1580 डुअल डेस्क,763 कुर्सी एवं मेज तथा 1036 पंखे एवं 1897 एल ई डी लाइट प्रदान की। इस अवसर पर आई आर एफ सी के सी एम डी श्री मनोज कुमार दुबे भी उपस्थित रहे। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा,निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा,सिविल लाइंस क्षेत्र के अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह,शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री अमित खरखड़ी, सिविल लाइंस क्षेत्र के पार्षदगण,दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त श्री पंकज नरेश अग्रवाल,आई आर एफ सी के निदेशक वित्त श्री रणधीर सहाय,श्री संजीव चौधरी सलाहकार फार्मर एनजीओ सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

दिल्ली के माननीय महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आई आर एफ सी के सीएमडी श्री मनोज कुमार दुबे दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़े हैं जिसके चलते इनका दिल्ली से जुड़ाव है और इनके अंदर अपनेपन की भावना है। माननीय महापौर ने कहा कि मैं स्वयं भी दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ा हूं और कॉलेज का अध्यक्ष भी रहा हूं। उन्होंने कहा कि जब में डेम्स कमेटी का अध्यक्ष था तो मेरे ही कॉलेज का ले-आउट प्लान मंजूरी के लिए मेरे पास आया और इसी अपनेपन की भावना के चलते तीन दिन में ही हमने वो ले-आउट प्लान पास किया। महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह अपनेपन की भावना जब आती है जब इंसान स्वयं से कुछ करना चाहता है। उन्होंने कहा कि निगम विद्यालयों के आधारभूत ढांचे में सुधार के लिए हमने आई आर एफ सी से सहयोग मांगा है।

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि समाज की ताकत सरकारी स्कूलों से पैदा होती है। पहाड़ से पत्थर गिरने के उदाहरण से समझाते हुए उन्होंने कहा कि जो पत्थर जितनी ऊंचाई से गिरेगा वह उतना ही गोल होगा अर्थात् जो व्यक्ति जितना संघर्ष करेगा वह जीवन में उतना ऊपर तक जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल का छात्र घर एवं समाज दोनों जगह संघर्ष करता है उसमें जीवन में कुछ बड़ा करने की चाहत होती है। यही संघर्ष उसे लड़ने की ताकत देता है और यही ताकत उसे बड़ा बनाने में मदद करती है। माननीय महापौर ने कहा कि हमें अपने बच्चों को सुविधा के साथ संस्कार भी देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारा प्रतिबिंब है और हमें उनके सामने अनुकरणीय आचरण करना चाहिए।

दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य देश की नींव हैं। उन्होंने कहा कि निगम विद्यालयों से पढ़े छात्र बड़े बड़े पदों पर आसीन है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का महत्व व्यापक है। हमारा ध्येय निगम विद्यालयों में बेहतर सुविधा देना है। श्रीमती सत्या शर्मा ने कहा कि समाज के निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षक की है और हमें शिक्षित भारत और विकसित भारत के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे।

दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा ने कहा कि विद्या का दान महादान है और दिल्ली नगर निगम प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने का नेक कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई संस्था और समाज किसी कार्य से जुड़ जाते हैं तो वह कार्य अपने आप आगे बढ़ता जाता है। निगम विद्यालयों की आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए उन्होंने आई आर एफ सी का धन्यवाद किया। श्री योगेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली शिक्षा देश निर्माण की रीढ़ है और हमारा भविष्य उतना ही उज्जवल होगा जितनी हमारी रीढ़ मजबूत होगी। इस अवसर पर निगम की शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री अमित खरखड़ी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आई आर एफ सी के सीएमडी और सीईओ श्री मनोज कुमार दुबे ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों के लिए बहुत कुछ करने की योजना बनाई गई है और इसकी शुरुआत आज सिविल लाइंस क्षेत्र के निगम विद्यालयों को फर्नीचर उपलब्ध करा कर की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस फर्नीचर का निर्माण तिहाड़ जेल के कैदियों द्वारा किया गया है। श्री मनोज कुमार दुबे ने कहा कि कल ही हमने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन मनाया है,अटल जी की देश के लिए बड़ी सोच थी जिसे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं और दिल्ली नगर निगम भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। हम भी इस मुहिम में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी सहयोगी कंपनियों को भी इस मुहिम में जोड़ेंगे तथा सभी निगम विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को प्रदान करने की योजना पर कार्य करेंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST