मृतकों की पहचान अजय विमल (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और उनकी 10 वर्षीय बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान फायरकर्मी राकेश घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राजधानी दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित DMRC स्टाफ क्वार्टर के F-ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा फ्लैट इसकी चपेट में आ गया। आग घरेलू सामान से शुरू होकर पूरे कमरे में फैल गई, जिससे अंदर मौजूद परिवार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। मृतकों की पहचान अजय विमल (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और उनकी 10 वर्षीय बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान फायरकर्मी राकेश घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दमकल विभाग और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।