आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम, दिल्ली की 108 हुनरवान महिलाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की सोच को धरातल पर उतारते हुए दिल्ली की हुनरवान और मेहनतकश महिलाओं को पहली बार राज्य स्तर पर पहचान

Table of Contents


आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की सोच को धरातल पर उतारते हुए दिल्ली की हुनरवान और मेहनतकश महिलाओं को पहली बार राज्य स्तर पर पहचान मिलने जा रही है। 16 जनवरी 2026 को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने जा रहे कला उद्यमी अवार्ड कार्यक्रम में दिल्ली की 108 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान दिल्ली सरकार के कला, सांस्कृतिक एवं भाषा विभाग और रमा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं को आगे लाना है जो वर्षों से कला, हस्तशिल्प, डिजाइन, हस्तकला, फैशन, घरेलू उद्योग और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में अपने हुनर के बल पर पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। ये महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं बल्कि अपने परिवार और समाज को भी आर्थिक रूप से मजबूत करने में योगदान दे रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में दिल्ली सरकार और उसके कैबिनेट मंत्री पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा सरकार के नेतृत्व में महिला उद्यमिता और कला क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में चयनित महिलाओं को मंच पर सम्मानित कर उनके कार्य, संघर्ष और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सराहा जाएगा, जिससे अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST