धीरपुर वार्ड 14 में आर और एम ब्लॉक मॉडल टाउन की नई सड़कों का उद्घाटन

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के वार्ड संख्या 14, धीरपुर में मॉडल टाउन के आर ब्लॉक और एम ब्लॉक की नवनिर्मित सड़कों का उद्घाटन निगम

Table of Contents

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के वार्ड संख्या 14, धीरपुर में मॉडल टाउन के आर ब्लॉक और एम ब्लॉक की नवनिर्मित सड़कों का उद्घाटन निगम पार्षद नेहा अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार भाटिया भी उपस्थित रहे।

सड़कों की हालत गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद काफी समय से खराब थी। सड़कें कई जगह से खुदी हुई थीं, जिससे लोगों को चलने-फिरने और वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही थी। खासकर आर ब्लॉक की मुख्य सड़क, जो कृष्ण मंदिर की ओर जाती है, वहां बार-बार छोटे हादसे हो रहे थे।

निगम पार्षद नेहा अग्रवाल ने बताया कि इन सड़कों पर पहले कई बार पैचवर्क और मरम्मत कराई गई, लेकिन इससे स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा था। लोगों की लगातार मांग के बाद सड़कों का पूरा नवनिर्माण कराया गया, ताकि समस्या का स्थायी हल निकाला जा सके। अब दोनों ब्लॉकों की सड़कें पूरी तरह से नई बना दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि इन कार्यों के लिए जरूरी बजट पूर्व विधायक पवन शर्मा द्वारा उपलब्ध कराया गया था और एमसीडी के इंजीनियरिंग विभाग ने निर्माण कार्य पूरा किया।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि वार्ड के अन्य इलाकों जैसे धीरपुर गांव, निरंकारी कॉलोनी, रामेश्वर नगर, केवल पार्क और मजलिस पार्क के लिए भी सड़कों और गलियों के निर्माण के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं। आने वाले दिनों में इन इलाकों में भी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

उद्घाटन के दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्य प्रकाश वशिष्ठ, विनोद गुप्ता, सरदार भूपिंदर, महेंद्र गोयला, सतीश शर्मा, कृष्ण मुरारी, दिनेश गोयल, आनंद गुप्ता, ललित शर्मा, सुरजीत शेरा, अजय गुप्ता, हरप्रीत मोनू, मनोज शर्मा डब्बू, निर्मल जैन, योगेश शर्मा, देवेंद्र गुप्ता और सुमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी संगठन की ओर से वार्ड 14 अध्यक्ष दिनेश तंवर, मंडल प्रभारी विनोद चौरसिया, दीपक गर्ग, मंडल अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, संगठन मंत्री नितिन बजाज, महिला टीम से प्रीति राजपूत, अमृत कौर, अवनीत शेरगिल, लाली, रूबी, रीटा, गीता चौहान और युवा नेता अभिनव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नई सड़कों से इलाके में आवागमन आसान होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST