विधायक श्री अशोक गोयल देवराहा ने कमला नगर क्षेत्र में किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

दिल्ली : मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने

Table of Contents

दिल्ली : मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कमला नगर वार्ड में आज स्थानीय विधायक श्री अशोक गोयल देवराहा द्वारा सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया जिनमें F-34 से F-84 तक की सड़क तथा F-37 से F-90 तक की सड़क बनाए जाने के कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला चांदनी चौक के अध्यक्ष अरविंद गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, राकेश अग्रवाल, स्थानीय निगम पार्षद रेनू अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, रॉबिन शर्मा, नीना ठाकुर सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा आम जनता को यातायात संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगी, यह सड़क क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस दौरान विधायक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को कमला नगर क्षेत्र की अन्य सड़कों की रूप रेखा बनाने के निर्देश भी दिए।
वहीं स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री अशोक गोयल देवराहा का आभार प्रकट किया और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक सराहनीय पहल बताया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST