विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने पूर्व कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल को कड़ी चेतावनी

तरनतारन-गुरविंदर सिंह काहलवां कैबिनेट मंत्री और पट्टी से विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने पूर्व कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने

Table of Contents

तरनतारन-गुरविंदर सिंह काहलवां

कैबिनेट मंत्री और पट्टी से विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने पूर्व कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हरमिंदर सिंह गिल मुझसे तथ्यों के आधार पर बात करें और बेतुके बयान देकर लोगों को गुमराह करना बंद करें।

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान हुए मर्डर मामलों और उनके हालात पर सवाल उठा रहा हूं, लेकिन इन मुद्दों का जवाब देने के बजाय पूर्व विधायक बातचीत को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता को सच्चाई जानने का हक है और तथ्यों से भागा नहीं जा सकता।

कैबिनेट मंत्री ने पूर्व विधायक को खुली चुनौती देते हुए कहा कि आओ मुझसे मिलो, बताओ कहां आना है। मैं खुद आऊंगा और हम सभी मीडिया के सामने लाइव चर्चा करेंगे, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST