वीर बाल दिवस के अवसर पर दिल्ली नगर निगम द्वारा ‘फर्स्ट वीरता फुटबॉल कप’ का आयोजन नई दिल्ली। वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर

Table of Contents

वीर बाल दिवस के अवसर पर दिल्ली नगर निगम द्वारा ‘फर्स्ट वीरता फुटबॉल कप’ का आयोजन

नई दिल्ली। वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली नगर निगम द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की अमर शहादत को समर्पित ‘फर्स्ट वीरता फुटबॉल कप’ का आयोजन खाटू श्याम जी स्टेडियम, हरि नगर में किया गया। प्रतियोगिता में निगम के सभी ज़ोनों की लड़कों और लड़कियों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फाइनल मुकाबलों में लड़कों की श्रेणी में सेंट्रल ज़ोन विजेता रहा, जबकि लड़कियों की श्रेणी में नजफगढ़ ज़ोन की टीम ने जीत हासिल की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने की। इस अवसर पर स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा, उपाध्यक्ष अमित खड़खड़ी, बेस्ट ज़ोन की अध्यक्ष निर्मला कुमारी, उद्यान विभाग के अध्यक्ष हरीश ओबेरॉय और क्षेत्रीय पार्षद रविंद्र कौर उपस्थित रहे। आयोजन में एडिशनल कमिश्नर पंकज नरेश अग्रवाल, संजय यादव और कार्यक्रम संयोजक कामना रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह आयोजन साहिबज़ादों के साहस और बलिदान को स्मरण करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन बच्चों को दृढ़ निश्चय और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देते हैं। शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि निगम के विद्यालय शिक्षा और खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और खेलों के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष अमित खड़खड़ी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागी बच्चों का धन्यवाद किया। शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों का क्रम जारी रहेगा ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST