दिल्ली नगर निगम के ककरोला स्टेडियम, द्वारका में द्वितीय दिव्यांग महोत्सव का भव्य आयोजन

दिल्ली नगर निगम द्वारा आज ककरोला स्टेडियम, द्वारका में द्वितीय दिव्यांग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में दिल्ली नगर निगम के प्राइमरी

Table of Contents

दिल्ली नगर निगम द्वारा आज ककरोला स्टेडियम, द्वारका में द्वितीय दिव्यांग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में दिल्ली नगर निगम के प्राइमरी स्कूलों के 1120 दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह दिव्यांग महोत्सव 2 फरवरी से प्रारंभ होकर 7 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
इस महोत्सव के अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर दौड़, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, डांस प्रतियोगिता, सिंगिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, टैलेंट हंट तथा पेंटिंग प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्री योगेश वर्मा ने की।
विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्रीय विधायक श्री संदीप सहरावत, उपाध्यक्ष श्री अमित खड़खड़ी, जोन अध्यक्ष श्रीमती सविता पवन शर्मा, उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र डबास, क्षेत्रीय निगम पार्षद श्री सुदेश गहलोत, क्षेत्रीय उपायुक्त श्री सुमित कुमार, डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन श्रीमती कामना रावत एवं कार्यक्रम के संयोजक श्री विकास डागर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत की गई।
इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती सत्या शर्मा ने कहा कि “दिव्यांग बच्चों के भीतर एक विशेष शक्ति होती है। आज दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले ये बच्चे अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं। दिल्ली नगर निगम का यह सराहनीय प्रयास इन बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होगा और आने वाले समय में ये बच्चे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।”
उन्होंने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे दिव्यांग बच्चों पर विशेष ध्यान दें ताकि उनकी प्रतिभा को और बेहतर रूप में विकसित किया जा सके।
शिक्षा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्री योगेश वर्मा ने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिया गया ‘दिव्यांग’ शब्द यह दर्शाता है कि ये बच्चे अक्षम नहीं, बल्कि सक्षम हैं। इनके अंदर अपने हौसलों की उड़ान भरने का आत्मविश्वास है। जब यह आत्मविश्वास मजबूत होता है, तो ये बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।”
उन्होंने सभी अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा कि “आप एक पुण्य का कार्य कर रहे हैं। आपके प्रयासों से बच्चों में जो आत्मविश्वास जागृत होगा, उसका परिणाम निश्चित रूप से सुखद होगा। शिक्षा समिति ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आगे भी आयोजित करती रहेगी।”
इस अवसर पर श्री अमित खड़खड़ी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं बच्चों का अभिनंदन एवं धन्यवाद करते हुए कहा कि शिक्षा समिति के माध्यम से इस प्रकार के आयोजनों द्वारा दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में शिक्षा एवं प्रतिभा के विकास को निरंतर विस्तार दिया जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST