स्वामी विवेकानंद स्मृति राष्ट्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का निर्णयन संपन्न

नई दिल्ली, बैटर टूमोरो फाउंडेशन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का निर्णयन (जजमेंट) आज मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका,

Table of Contents

नई दिल्ली, बैटर टूमोरो फाउंडेशन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का निर्णयन (जजमेंट) आज मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका, दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था की संस्थापक अध्यक्षा डॉ.ममता सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थियों, युवाओं एवं कला प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. भरत झा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, संस्कार, रचनात्मकता तथा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करना रहा। प्रतिभागियों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, उनके संदेशों एवं भारतीय संस्कृति को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के सह संयोजक जतिन राणा ने बताया कि निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित कलाकारों एवं शिक्षाविदों ने भाग लिया, जिन्होंने चित्रों का मूल्यांकन रचनात्मकता, विषयवस्तु, प्रस्तुति एवं संदेश के आधार पर किया। इसमें मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की नित्या पाठक,पूर्व चीफ दिल्ली फायर सर्विस डॉ. धर्मपाल भारद्वाज,समाजसेविका मंजू छिब्बर, कमल शर्मा, डॉ.प्रिया माथुर, डॉ.रवि कुमार, डॉ. इंदिरा मिश्रा,श्रवण कुमार तथा कई कला शिक्षकों ने भी बड़े ही पारदर्शी तरीके से विजेताओं के नाम घोषित किए ।
आयोजन समिति के सदस्य कमल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी तथा आगामी समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर आयोजक मंडल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं में सकारात्मक सोच, सृजनात्मक अभिव्यक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देती हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST