सारण में गर्भवती महिला को जलाने का आरोप, दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने की मांग

बिहार के सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता निभा कुमारी ने आरोप लगाया

Table of Contents

बिहार के सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता निभा कुमारी ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उसके ससुराल पक्ष ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के समय वह नौ माह की गर्भवती बताई गई है। गंभीर रूप से झुलसी महिला का इलाज हाजीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उसने आरोप लगाया कि 1 जनवरी की सुबह विवाद के दौरान सास ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। शोर मचने के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

महिला का आरोप है कि घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया और करीब दो घंटे तक घर में ही रखा गया। बाद में उसे हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से निजी नर्सिंग होम में शिफ्ट किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष मामले को दुर्घटना बताने की कोशिश कर रहा था।

पीड़िता ने अपने ससुराल के कई सदस्यों को नामजद करते हुए दहेज प्रताड़ना, जान से मारने की कोशिश और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। परिवार ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।

स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर आक्रोश है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST