मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा 9 परियोजनाओं का लोकार्पण वा 64 नई योजनाओं का किया गया शिलान्यास

दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मलकागंज चौक पर आयोजित मॉडल टाउन एवं तिमारपुर विधानसभा के संयुक्त कार्यक्रम में एससी/एसटी बस्तियों के

Table of Contents

दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मलकागंज चौक पर आयोजित मॉडल टाउन एवं तिमारपुर विधानसभा के संयुक्त कार्यक्रम में एससी/एसटी बस्तियों के सुधार योजना के तहत कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुवे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर चलते हुए आज दिल्ली सरकार ने एससी/एसटी बस्तियों के लिए करीब 85 करोड़ रुपये की 146 परियोजनाओं को स्वीकृति दी है, उन्होंने कहा कि दिल्ली सिर्फ बड़ी-बड़ी इमारतों से नहीं बनती, बल्कि उन बस्तियों से बनती है जहां मेहनत करने वाले परिवार रहते हैं।
इस कार्यक्रम में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह, मॉडल टाउन के विधायक अशोक गोयल, तिमारपुर से विधायक सूर्य प्रकाश खत्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष लंबित कार्यों के लिए औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर काम शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि 4.12 करोड़ रुपये की लागत वाली 9 परियोजनाएं पूरी होकर तैयार हो चुकी हैं, जिनका आज लोकार्पण किया गया। इसके अलावा, 38.63 करोड़ रुपये की लागत वाली 64 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनका कार्य जल्द शुरू होगा, इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से चौपालों का नवीनीकरण, सड़कों का निर्माण, पार्कों का विकास, सीवर लाइनों का निर्माण और पेयजल आपूर्ति जैसी स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
जिसके अंतर्गत मलकागंज और तिमारपुर जैसी बस्तियों में वर्षों से उपेक्षित पड़ी गलियों, नालों और पार्कों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
वहीं इस अवसर पर विधायक अशोक गोयल ने कहा की दिल्ली की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री आदरणीय रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में विकसित दिल्ली के सपने को साकार करने की दिशा में चल पड़ी है।
उन्होंने कहा कि बात सिर्फ मॉडल टाउन और तिमारपुर विधानसभा कि नहीं है बल्कि पूरी दिल्ली में मुख्यमंत्री आदरणीय रेखा गुप्ता जी निरंतर दिल्ली वासियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए बड़ी है तन्मयता से कार्य कर रही हैं।

योजना के तहत होंगे ये काम :

यह योजना उन बस्तियों में सूक्ष्म स्तर पर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए संचालित की जा रही है, जहां एससी/एसटी की आबादी 33 प्रतिशत या उससे अधिक है। इसके अंतर्गत सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, सामुदायिक केंद्र का विकास, पार्कों का निर्माण, सीवर लाइन बिछाने तथा पुस्तकालय और डिस्पेंसरी जैसी आवश्यक सुविधाओं का निर्माण एवं सुधार किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST