गुरुद्द्वारा गुरु सिंह सभा से जुड़े समिति पदाधिकारियों पर संगत द्वारा दान की गई कीमती धार्मिक वस्तुओं के कथित गबन, आपराधिक साज़िश और विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं।

गुरुद्द्वारा गुरु सिंह सभा से जुड़े समिति पदाधिकारियों पर संगत द्वारा दान की गई कीमती धार्मिक वस्तुओं के कथित गबन, आपराधिक साज़िश और विश्वासघात के

Table of Contents

गुरुद्द्वारा गुरु सिंह सभा से जुड़े समिति पदाधिकारियों पर संगत द्वारा दान की गई कीमती धार्मिक वस्तुओं के कथित गबन, आपराधिक साज़िश और विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं।गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से जुड़े समिति पदाधिकारियों पर संगत द्वारा दान की गई कीमती धार्मिक वस्तुओं के कथित गबन, आपराधिक साज़िश और विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं।गुरुद्द्वारा गुरु सिंह सभा से जुड़े समिति पदाधिकारियों पर संगत द्वारा दान की गई कीमती धार्मिक वस्तुओं के कथित गबन, आपराधिक साज़िश और विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं। राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन–2 क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। गुरुद्वारा गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से जुड़े समिति पदाधिकारियों पर संगत द्वारा दान की गई कीमती धार्मिक वस्तुओं के कथित गबन, आपराधिक साज़िश और विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह शिकायत संगत की ओर से पूर्व सचिव गुरशरण सिंह और जसविंदर सिंह सेठी द्वारा दायर की गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संगत द्वारा दान की गई कीमती वस्तुओं का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पदाधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया, गुरुद्वारे की संपत्ति का गलत उपयोग किया तथा संगत से महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई।

शिकायत के अनुसार, श्रद्धालुओं द्वारा दान में प्राप्त सोने-चाँदी की धार्मिक वस्तुओं को पंजाब नेशनल बैंक, मॉडल टाउन-III शाखा के एक लॉकर में सुरक्षित रखा गया था। वर्ष 2015 में इन वस्तुओं को विधिवत रूप से नई समिति को हस्तांतरित कर दिया गया था।

आरोप है कि मार्च 2023 में संगत को जानकारी मिली कि उक्त लॉकर खोला गया था। समिति पदाधिकारियों ने कथित रूप से यह दावा किया कि चाबियाँ खो जाने के कारण लॉकर तोड़ा गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस कार्रवाई के संबंध में संगत तथा पूर्व समिति को कोई सूचना नहीं दी गई।

मामले को लेकर संगत में गहरा रोष व्याप्त है और पारदर्शिता की मांग की जा रही है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST