निरीक्षण के मात्र 10 दिनों के भीतर पूरा हुआ निर्माण


नई दिल्ली, वार्ड-14, धीरपुर से निगम पार्षद श्रीमती नेहा प्रदीप अग्रवाल ने आज मजलिस पार्क की गली नंबर-4 में नवनिर्मित सड़क का विधिवत उद्घाटन कर उसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री राज कुमार भाटिया और पूर्व विधायक श्री पवन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वादे से विकास तक का सफर:
उल्लेखनीय है कि गत 31 जनवरी को पार्षद नेहा अग्रवाल ने इसी स्थान का निरीक्षण किया था। उस समय GRAP की पाबंदियों और रैंप निर्माण को लेकर आ रही तकनीकी बाधाओं के कारण कार्य रुका हुआ था। तब पार्षद ने स्थानीय निवासियों और RWA को आश्वासन दिया था कि इन बाधाओं को दूर कर जल्द ही सड़क का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। आज अपने उसी वचन को धरातल पर उतारते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों को सुगम मार्ग का उपहार दिया है।
विकास के लिए साझा प्रयास:
सड़क निर्माण के इस कार्य के लिए फंड MLALAD (2024-25) के माध्यम से उपलब्ध कराया गया था और इसका क्रियान्वयन नगर निगम (MCD) के माध्यम से किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान पार्षद नेहा अग्रवाल ने कहा, “मेरा लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि अपने वार्ड का सर्वांगीण विकास है। फंड की उपलब्धता और MCD अधिकारियों के सहयोग से हमने तय समय सीमा में इस कार्य को पूरा किया है।”
विधायक श्री राज कुमार भाटिया और पूर्व विधायक श्री पवन शर्मा ने भी पार्षद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि की सक्रियता से ही विकास कार्य गति पकड़ते हैं।
प्रमुख हस्तियों और निवासियों की उपस्थिति:
इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए स्थानीय RWA के अध्यक्ष श्री सुभाष दीक्षित, पदाधिकारी आई एस बंसल, नीरज कपूर, सुरेंदर चौधरी, संदीप तुली और अग्रवाल सभा के संरक्षक श्री शिव नारायण बंसल, लक्ष्मी नारायण गोयल अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित निवासी आलोक गुप्ता, बेअंत सिंह, सुरेश गोयल, राधे श्याम बिंदल, सतीश गुप्ता, मास्टर चेतराम, राम बिलास गुप्ता, हरी ओम अग्रवाल, सुरेंदर बंसल सहित भारी संख्या में मातृशक्ति और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। पार्षद प्रतिनिधि (आम आदमी पार्टी) दीपक गर्ग, मनप्रीत सिंह और महिला अध्यक्ष प्रीति राजपूत ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पार्षद का संकल्प:
अंत में नेहा अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “आपकी समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता है। मजलिस पार्क ही नहीं, पूरे वार्ड-14 में जहाँ भी विकास कार्यों की आवश्यकता है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।”