Police- सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने इंटरनेशनल मोबाइल फोन स्मगलिंग रैकेट का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 116 चोरी के मोबाइल बरामद
Police- अपराध की गंभीरता को देखते हुए जांच स्पेशल स्टाफ, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को सौंपी गई। इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने ACP ऑपरेशंस सुलेखा जागरवार के पर्यवेक्षण में मैनुअल इंटेलिजेंस, टेक्निकल सर्विलांस और CCTV फुटेज के जरिए जांच को आगे बढ़ाया। करीब 150 से अधिक निजी और सरकारी CCTV कैमरों की जांच की गई।


Police- दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मोबाइल फोन स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार कुख्यात रिसीवरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 116 महंगे चोरी और छीने गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी।
बरामद मोबाइल फोन में Apple, Samsung, Vivo, Oppo, Redmi, Motorola, Realme, OnePlus, Poco, Infinix, Mi, Nothing और IQOO जैसे नामी ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा एक TVS NTORQ स्कूटी, एक आधार कार्ड और मोबाइल फोन की सिक्योरिटी बायपास करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 3U टूल्स, अनलॉक टूल्स और अन्य विदेशी सॉफ्टवेयर भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी किए गए VI सिम कार्ड का इस्तेमाल iCloud फ्रॉड के लिए किया जा रहा था। इसके तहत पीड़ितों को धोखाधड़ी वाले मैसेज भेजकर गैर-कानूनी तरीके से उनकी iCloud ID हटवाई जाती थी। इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड समीर उर्फ राहुल बताया गया है, जो चोरी के मोबाइल फोन अनलॉक करने के लिए प्रति हैंडसेट लगभग 1,500 रुपये तक चार्ज करता था।
मामले की शुरुआत 18 दिसंबर 2025 को थाना पटेल नगर में दर्ज एक छीनाझपटी की शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि कलिंगा चौक से चाइना चौक की ओर जाते समय एक काली इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उसका iPhone 16 Pro छीन लिया और फरार हो गए। इस संबंध में थाना पटेल नगर में FIR नंबर 520/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए जांच स्पेशल स्टाफ, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को सौंपी गई। इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने ACP ऑपरेशंस सुलेखा जागरवार के पर्यवेक्षण में मैनुअल इंटेलिजेंस, टेक्निकल सर्विलांस और CCTV फुटेज के जरिए जांच को आगे बढ़ाया। करीब 150 से अधिक निजी और सरकारी CCTV कैमरों की जांच की गई।
तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली के सेंट्रल, नॉर्थ, वेस्ट, ईस्ट, नॉर्थ-ईस्ट और शाहदरा जिलों में मोबाइल चोरी और छीनाझपटी के 42 मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी पहले भी कई संगीन आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं, जिनमें एक हत्या का मामला भी दर्ज है।
फिलहाल पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की तलाश में आगे की जांच कर रही है।