दिल्ली की सर्दी में रैन बसेरों का सच: आदर्श नगर रैन बसेरे का ग्राउंड रिपोर्ट

रैन बसेरे में मौजूद लोगों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे रोज़गार की तलाश में दिल्ली आए थे, लेकिन आर्थिक तंगी

Table of Contents

रैन बसेरे में मौजूद लोगों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे रोज़गार की तलाश में दिल्ली आए थे, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा। ऐसे में रैन बसेरा उनके लिए राहत का एकमात्र साधन बना हुआ है।

दिल्ली की राजधानी में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान लगातार गिर रहा है और ऐसे में बेघर, गरीब और बाहर से आए लोगों के लिए रैन बसेरे किसी सहारे से कम नहीं हैं। इसी कड़ी में आज हमारी टीम ने आदर्श नगर स्थित रैन बसेरे का जायजा लिया, जहां सर्द रातों में दर्जनों लोग अपनी ज़िंदगी की जंग लड़ते नजर आए। रैन बसेरे में मौजूद लोगों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे रोज़गार की तलाश में दिल्ली आए थे, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा। ऐसे में रैन बसेरा उनके लिए राहत का एकमात्र साधन बना हुआ है। यहां ठहरे लोगों का कहना है कि उन्हें समय पर खाना और चाय उपलब्ध कराई जाती है, जिससे ठंड में काफी राहत मिलती है। रैन बसेरे के केयरटेकरों को लेकर भी लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। लोगों का कहना है कि केयरटेकर सहयोगी हैं और जरूरत पड़ने पर मदद करते हैं। कई लोगों को कंबल और अन्य आवश्यक सामान दिलाने का आश्वासन भी दिया गया है। हालांकि, दूसरी ओर रैन बसेरे में रह रहे लोगों ने दिल्ली सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली कुछ मूलभूत सुविधाओं की कमी की भी शिकायत की। लोगों का कहना है कि जरूरत के मुताबिक सुविधाएं पूरी तरह से नहीं मिल पा रही हैं, लेकिन जो भी उपलब्ध है, उसी में किसी तरह जीवन गुजारा जा रहा है। रैन बसेरे के अंदर साफ-सफाई और भोजन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। भोजन की गुणवत्ता को लेकर लोगों ने संतोष जताया, लेकिन आसपास के इलाके की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह की स्वच्छता होनी चाहिए, वह देखने को नहीं मिलती। कुल मिलाकर, आदर्श नगर रैन बसेरा सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए राहत का केंद्र बना हुआ है, लेकिन सुविधाओं और व्यवस्थाओं में अभी भी सुधार की गुंजाइश साफ नजर आती है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST