वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान, नारी शिक्षा और समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की आवश्यकता पर विचार रखे। वेदराज भटेरी द्वारा नारी शिक्षा और नारी सम्मान विषय पर प्रस्तुति दी गई।

बैरवा कर्मचारी संगठन दिल्ली प्रदेश के तत्वाधान में किशनगंज रेलवे बारात घर, सराय रोहिल्ला में द्वितीय बैरवा दिवस, स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
समारोह के दौरान समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ बत्ती लाल बैरवा, अरविंदो कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, जेएनयू), प्रोफेसर डॉ घनश्याम बैरवा, खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, डॉ अनीता मेहरा, वरिष्ठ प्रधान निजी सचिव, गृह मंत्रालय, डॉ पूजा बैरवा, अर्जुन लाल बैरवा, सांख्यिकी अधिकारी, अशोक जलवानिया, सीनियर कमांडेंट, सीआईएसएफ तथा गायक कलाकार वेदराज भटेरी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान, नारी शिक्षा और समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की आवश्यकता पर विचार रखे। वेदराज भटेरी द्वारा नारी शिक्षा और नारी सम्मान विषय पर प्रस्तुति दी गई।
प्रोफेसर डॉ बत्ती लाल बैरवा ने विद्यार्थियों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने, अंबेडकरवादी विचारधारा का अनुसरण करने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की बात कही।
कार्यक्रम में लगभग 650 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। मंच संचालन मदन लाल और हरकेश द्वारा किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य हनुमान प्रसाद बैरवा, पिंटू, राजेश, राकेश, सोहनलाल, विनोद, मदन लाल, हरकेश, कैलाश, राजू, दीपचंद, सुभाष, नरेश, अरविंद, विश्राम, धर्म सिंह, पुष्पेंद्र, लोकेश, धर्म सिंह हनोटिया, ताराचंद, धर्मेंद्र, विनोद कुमार बैरवा, अनिल नागर, लोकेश कुंडारा, नरेश कुमार बैरवा, प्रमोद, बलराम, धर्मराज भारती, तरुण, सुनील नागर सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। अंत में संगठन की ओर से हनुमान प्रसाद बैरवा ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।