नेशनल अकाली दल ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, देशव्यापी विस्तार की तैयारी

जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना ही लक्ष्य – परमजीत सिंह पम्मा महंगाई, भ्रष्टाचार और शिक्षा के मुद्दों पर आवाज उठाएगा नेशनल अकाली दल नेशनल

Table of Contents

जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना ही लक्ष्य – परमजीत सिंह पम्मा

महंगाई, भ्रष्टाचार और शिक्षा के मुद्दों पर आवाज उठाएगा नेशनल अकाली दल

नेशनल अकाली दल युवाओं को खेल और संस्कृति से जोड़ने के लिए विशेष विंग बनाएगा

देशभर में कार्यकारिणी विस्तार की तैयारी, महिलाओं और युवाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी – परमजीत सिंह पम्मा

नई दिल्ली। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दल सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर कार्य करेगा और देशभर में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।
नई घोषित कार्यकारिणी में दलजीत सिंह चग्गर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंद्रजीत सिंह अष्ट, हरमिंदर पाल सिंह बक्शी और परमिंदर सिंह सभरवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जसवीर सिंह सरना, विक्रांत मोहन, अमरजीत सिंह बंटी और जसविंदर सिंह सभरवाल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कुलदीप सिंह मारवाह को नियुक्त किया गया है, जबकि वरिंदर आर्य को प्रदेश उपाध्यक्ष, बलविंदर सिंह सरना को सचिव और रश्मीत कौर बिंद्रा को सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रेस वार्ता के दौरान परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि संगठन जल्द ही महिला, युवा, धर्म प्रचार, खेलकूद, ट्रेड और सांस्कृतिक विंग की भी घोषणा करेगा। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में भी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत हो और आम लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
परमजीत सिंह पम्मा स्पष्ट किया कि नेशनल अकाली दल का मुख्य उद्देश्य सत्ता की राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। संगठन समय-समय पर सरकार और प्रशासन तक आम जनता की आवाज पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। महंगाई, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, व्यापारियों की समस्याएं, बच्चों के स्कूल और कॉलेज में दाखिले की दिक्कतें तथा बढ़ती स्कूल फीस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
पम्मा ने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों को खेल, संस्कृति और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी मोबाइल और ऑनलाइन गेम्स में अत्यधिक समय व्यतीत कर रही है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित हो रहा है। संगठन ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जो बच्चों और युवाओं को खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक मूल्यों की ओर प्रेरित करें।
पम्मा यह भी बताया कि संगठन में महिलाओं और युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़ा जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और व्यापक जनसमर्थन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अंत में उन्होंने कहा कि नेशनल अकाली दल पिछले लगभग 30 वर्षों से निरंतर लोगों के हितों की आवाज उठाता रहा है और भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ समाज के लिए कार्य करता रहेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST