शालीमार बाग पुलिस कॉलोनी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, दिवंगत पंप ऑपरेटर सतीश कुमार के परिवार को दी 2.10 लाख की आर्थिक सहायता

राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग स्थित पुलिस कॉलोनी से इंसानियत और आपसी सहयोग की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। पुलिस कॉलोनी में पिछले 25–26

Table of Contents

राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग स्थित पुलिस कॉलोनी से इंसानियत और आपसी सहयोग की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। पुलिस कॉलोनी में पिछले 25–26 वर्षों से पंप ऑपरेटर के रूप में कार्यरत स्वर्गीय सतीश कुमार का 13 जनवरी 2026 को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

स्वर्गीय सतीश कुमार एक बेहद नेक, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे, जो अपनी छोटी-सी नौकरी से परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बच्चे अभी अविवाहित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पुलिस कॉलोनी शालीमार बाग के निवासियों ने आपसी सहयोग से आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया।

पुलिस कॉलोनी वासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए स्वर्गीय सतीश कुमार के परिवार के लिए कुल ₹2,10,000 की सहायता राशि एकत्रित की। आज दिनांक 25 जनवरी 2026, उनकी तेहरवीं के अवसर पर पुलिस कॉलोनी के लोगों ने जागीरपुरी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उनकी विधवा पत्नी और बच्चों को यह राशि सौंपी।

इस मौके पर कॉलोनी वासियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी बच्चों की शादी एवं अन्य ज़रूरतों के समय वे हर संभव सहयोग करते रहेंगे। यह पहल समाज में आपसी भाईचारे और मानवता की एक मजबूत मिसाल है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST