

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रणव कुमार के नेतृत्व में पंजाब युवा अध्यक्ष संजीव थापर ने फतेहगढ़ साहिब का दौरा किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पंजाब में संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया।
इस मौके पर पंजाब वॉइस के प्रधान समर सिंह गिल ने संजीव थापर का स्वागत किया।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।