पंजाबी बाग फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक पुलिस बेस के नजदीक अवैध वसूली का आरोप, वीडियो वायरल

राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर स्थित करमपुरा क्लब रोड से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Table of Contents


राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर स्थित करमपुरा क्लब रोड से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस के बेस के पास कुछ अज्ञात युवक गाड़ियों को रोकते हुए नजर आ रहे हैं, जहां पैसों के लेनदेन और चालान काटने जैसी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ कुछ प्राइवेट युवक मौजूद हैं, जो वाहन चालकों से सख्ती से पेश आते हुए गुंडागर्दी जैसा व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि ये युवक बिना किसी आधिकारिक पहचान के गाड़ियों को रोकते हैं और चालान या क्रेन कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रेन चालक, ट्रैफिक पुलिस और कुछ निजी लड़कों की मिलीभगत से यह पूरा मामला चल रहा है। लोगों का सवाल है कि ट्रैफिक कार्रवाई जैसे संवेदनशील कार्य में प्राइवेट व्यक्तियों को शामिल करने की अनुमति आखिर किसने दी।

हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन मामला सामने आने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या जांच और कार्रवाई करता है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

LATEST POST